रामन अनुसंधान संस्थान

रामन अनुसंधान संस्थान- सिंहावलोकन
रामन अनुसंधान संस्थान की स्थापना सन 1948 में भारतीय विज्ञानी व नोबल पुरस्कार से सम्मानित सर सी वी रामन द्वारा भारतीय विज्ञान संस्थान से सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वयं के अध्ययन व मूलभूत अनुसंधानों को जारी रखने के उद्देश्य से की गई। सर सी वी रामन ने अपने निधन वर्ष 1970 तक अपने अनुसंधानों को जारी रखते हुए यहाँ निदेशक के रूप में सेवाएँ दी। इस संस्थान का वित्तपोषण उनकी व्यक्तिगत निधियों व निजी स्त्रोतों से प्राप्त चंदों के द्वारा होता था।
 
इतिहास
दिसम्बर 1934 में, मैसूर सरकार ने प्रोफेसर रामन को बेंगलूर की भूमि का एक भूखण्ड अनुसंधान संस्थान स्थापित करने के लिए उपहार स्वरूप दिया। इसी वर्ष, प्रो रामन द्वारा भारतीय विज्ञान अकादमी की स्थापना की गई। 1948 में रामन अनुसंधान संस्थान की स्थापना के कुछ वर्ष पश्चात, प्रो रामन ने विविध चल व अचल संपत्तियों को अकादमी के उपयोग व रामन अनुसंधान संस्थान के हित के लिए उपहार स्वरूप दी। नवम्बर 1970 में प्रोफेसर के निधन के पश्चात, अकादमी ने एक लोक कल्याणकारी न्यास 'रामन अनुसंधान संस्थान न्यास (आरआरआई न्यास)' बनाया। भूमि, भवन, जमाएँ, प्रतिभूतियाँ, बैंक जमा, धन, प्रयोगालय, उपकरण और रामन अनुसंधान संस्थान के लिए अकादमी द्वारा धार्य सभी अन्य चल व अचल संपत्तियों को आरआरआई न्यास को हस्तांतरित कर दिया गया। आरआरआई न्यास का सर्वोपरि उत्तरदायित्व था रामन अनुसंधान संस्थान का अनुरक्षण, संचालन व पोषण करना।
 
संगठन
रामन अनुसंधान संस्थान अब एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है जो मूलभूत विज्ञान में अनुसंधानों में क्रियाशील है। सन 1972 में, आरआरआई को सहायता प्राप्त स्वायत्त अनुसंधान संस्थान बनाने हेतु, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार से निधि प्राप्त करने के लिए पुनःसंरचित किया गया। इसके प्रशासन व प्रबंधन के लिए विनियमों व उपविधियों को निर्धारित किया गया। आज, संस्थान में अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्र हैं: खगोलिकी एवं ताराभौतिकी, प्रकाश व पदार्थ भौतिकी, मृदु संघनित पदार्थ और सैद्धांतिक भौतिकी। अनुसंधान गतिविधियों में शामिल हैं: रासायनिकी, द्रव स्फटिक, जैविकी में भौतिकी, और संकेत संसाधन, प्रतिबिंबन व उपकरणन पर कार्य।
 
रामन अनुसंधान संस्थान
निदेशक संस्थान का मुख्य कार्यपालक व शैक्षणिक अधिकारी है तथा इसके प्रशासन का उत्तरदायी है। रामन अनुसंधान संस्थान न्यास द्वारा निमंत्रण पर नियुक्त, आप संस्थान के कार्यक्रमों एवं अनुसंधान परियोजनाओं का सामान्य पर्यवेक्षण करते हैं।
 
वर्तमान निदेशक हैं :
प्रोफेसर आर सुब्रह्मण्यन
दूरभाष .: +91-80-23611012
ई-मेल: director[at]rri[dot]res[dot]in
फैक्स: +91-80-23610492
 
प्रशासनिक अधिकारी संस्थान के सामान्य प्रशासन के लिए उत्तरदायी हैं तथा विधिक तथा अन्य संबंधित मामलों में संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति प्रशासी परिषद करती है।
 
वर्तमान प्रशासनिक अधिकारी हैं :
श्री सी एस आर मूर्ति
दूरभाष: +91-80-23611837
ई-मेल: csrmurthy[at]rri[dot]res[dot]in
फैक्स: +91-80-23610492

 वेबसाइट