वाइज़ पीएचडी के लिए अध्येतावृति (वाइज़-पीएचडी)

कार्यक्रम का लक्ष्य उन महिलाओं को सहायता प्रदान करना है जो बुनियादी और अनुप्रयुक्त विज्ञान के 5 विषय क्षेत्रों में पीएचडी करना चाहती हैं। 27-45 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं, हालांकि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांगजन वर्ग की महिलाओं के लिए ऊपरी आयु में 3 वर्ष की छूट है। सहायता अधिकतम 5 वर्ष की अवधि के लिए दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए,  https://onlinedst.gov.in पर जाएं।

Hindi
Date: 
Tuesday, June 27, 2023