स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने स्वर्णजयंती फेलोशिप योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत युवा वैज्ञानिकों को विज्ञान व प्रौद्योगिकी में मूलभूत अनुसंधान के लिए विशेष सहायता व संरक्षण दिया जाता है। यह फेलोशिप, संस्थान-आधारित नहीं बल्कि वैज्ञानिक आधारित है। फेलोशिप चुनिंदा वैज्ञानिकों को दिया जाता है और इसका बारीकी से शैक्षणिक संदर्भ में निरीक्षण किया जाता है।
सहायता का स्वरूप
वैज्ञानिक को अपने नियोक्ता संस्थान द्वारा मिलने वाले वेतन के अतिरिक्त है। मेधा के आधार पर इसमें अन्य जरूरतों को भी शामिल किया गया है जैसे उपकरण, कम्प्यूटर सुविधाएँ, सामग्री, आकस्मिक खर्च, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय यात्रा व अन्य विशेष खर्च। पुरस्कार के लिए चयनित वैज्ञानिक को खर्च – सीमा की बिना चिंता किये अनुसंधान कार्य करने की अनुमति होगी। परियोजना में नवोन्मेष विचार होना चाहिए और विषय में आरएंडडी में प्रभाव डालने की क्षमता होनी चाहिए।
अवधि
फेलोशिप की अवधि 5 वर्षों से अधिक नहीं हो सकती। स्वर्णजयंती फेलोशिप योजना का विज्ञापन प्रत्येक वर्ष डीएसटी की वेबसाइट पर पूर्ण विवरण के साथ दिया जाता है।
प्रत्येक वर्ष के लिए "स्वर्णजयंती फैलोशिप योजना" का विज्ञापन सभी विवरणों के साथ डीएसटी वेबसाइट पर दिखाई देगा।
स्वर्ण जयंती फेलोशिप पुरस्कार
1997-05 | 2005-06![]() | 2006-07![]() | 2007-08![]() | 2008-09![]() | 2009-10![]() | 2010-11![]() | 2011-12![]() | 2012-13![]() | 2013-2014![]() | 2014-2015![]() | 2015-2016![]() | 2016-2017![]() |
“स्वर्णजयंती फैलोशिप योजना 2017-18” के लिए विज्ञापन75.74 KB
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें::
श्री मिलिंद कुलकर्णी (वैज्ञानिक जी)
प्रौद्योगिकी भवन
न्यू महरौली रोड
नई दिल्ली-110 016.
ईमेल : milind[at]nic[dot]in & jacob[at]nic[dot]in