केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2018 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया। इस वर्ष की विषय-वस्तु (थीम) - "भ्रष्टाचार मिटायें - एक नया भारत बनाएं" के प्रसार के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।
Current Event
- 29/10/2018 to 03/11/2018